जनजाति विकास मंच खंड मेघनगर के तत्वावधान में संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में विराट भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन…विराट कावड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब

चीफ एडिटर दशरथ सिंह कट्ठा
झाबुआ…जनजाति विकास मंच खंड मेघनगर के तत्वावधान में संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में सावन के अंतिम सोमवार को विराट भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया यात्रा में मेघनगर क्षेत्र की करीब 14 से 15 पंचायतों से बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए विभिन्न मार्गों से होते हुए कावड़ यात्रा पीपलखूंटा धाम पहुंची, कावड़ यात्रा का जगह जगह श्रद्धलुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तो वही पीपलखूंटा में श्रद्धालुओं ने शिवालय में भगवान महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों और श्रद्धालुओं द्वारा कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह और जयकारों से वातावरण शिवमय बना रहा कार्यक्रम के संयोजक दिनेश नायक रहे कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथि परिचय कैलाश सेहलोत ने किया

संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का दिया संदेश
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं जनजाति विकास मंच के विभाग प्रमुख राजेश डावर ने अपने उद्बोधन में जनजातीय समाज की संस्कृति और पूर्वजों की परंपराओं को अपनाने तथा आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। जनजातीय समाज सदियों से बाबा देव के साथ भगवान महादेव, श्रीराम, लक्ष्मण और भगवान गणेश की उपासना करता आया है। उन्होंने कहा कि समाज की जातर, चलावणी सहित पारंपरिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का अनुसरण करना प्रत्येक समाजजन का दायित्व है। अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़कर ही समाज अपनी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत बनाए रख सकता है।




