मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत झाबुआ और अलीराजपुर से 200 यात्रियों का जत्था जगन्नाथपुरी के दर्शन के लिए रवाना हुआ
मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
झाबुआ…मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को लेकर यात्रियों में काफी उत्साह हैं। और भगवान के दर्शन कर तीर्थ दर्शन योजना का लाभ ले रहे है। तो उसी तीर्थ दर्शन योजना के तहत 16 अगस्त बुधवार को झाबुआ और अलीराजपुर से 200 तीर्थ यात्रि मेघनगर रेलवे स्टेशन से उड़ीसा में भगवान जगन्नाथपुरी के दर्शन करने के लिए स्पेशल ट्रेन से रवाना हुई। स्टेशन से तीर्थ यात्रियों को रवाना करने के लिए झाबुआ प्रशासन के अलावा भाजपा के पूर्व विधायक कलसिह भाबर, विरिष्ट नेता श्यामा ताहैड,लक्ष्मण नायक,युवा नेता रमसु पारगी, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार,मण्डल अध्यक्ष सचिन प्रजापत,मुकेश मेहता ,बाबू मचार शहीत भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने तीर्थ यात्रियों को फूलों की माला पहनाकर स्वागत कर तीर्थ दर्शन यात्रि ट्रेन को हरी झंडी दिखकर रवाना किया
200 तीर्थ यात्रियों का जत्था हुआ रवाना जगन्नाथपुरी के लिए
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही तीर्थ दर्शन योजना कोरोना के चलते बंद कर दी गई थी। लेकिन अब मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा दोबारा शुरू हो जाने पर तीर्थ यात्रिय देव स्थानों के दर्शन करने का लाभ ले रहे है। उसी कड़ी में आज झाबुआ के मेघनगर रेलवे स्टेशन से बुधवार को झाबुआ और अलीराजपुर से 200 तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना किया गया। इसे रवाना करने के लिए झाबुआ एडिशनल सीइओ दिनेश वर्मा,अधीक्षक जिला पंचायत विवेक पेंटर,मेघनगर जनपद सीईओ अंतरसिंह डावर शहीत प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत यात्रा पर जाने वाले यात्रियों में बहुत उत्साह देखा गया यात्रियों को स्टेशन छोड़ने आये परिजन भी काफी उत्साहित थे यात्रा करने वाले यात्रीयो का कहना था कि उनके द्वारा फार्म भरा गया था फिर इस यात्रा में उनका नाम आया उन्होंने कहा कि हम पांच दिन की यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा यह योजना हम जैसे वृद्ध लोगों के लिए काफी राहत देने वाली यात्रा है और कहा कि आज हमारा सगा बेटा अपने माता पिता को यात्रा नही करा सकता लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान हमें जगन्नाथपुरी,रामेश्वर,शिरडी, माँ खमाख्या,द्वारकाधीश धाम की यात्रा करवा रहे हैं। और आज हम भगवान जगन्नाथपुरी की यात्रा पर जा रहे है। यात्रियों ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का धन्यवाद दिया और प्रदेश सुखसमृद्धि बनी रहे कि कामना की

प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुँच कर तीर्थ दर्शन यात्रियों को रवाना किया
कलेक्टर तन्वी हुड्डा कर निर्दशन में मेघनगर पहुँचे एडिशनल सीईओ दिनेश वर्मा व अधीक्षक जिला पंचायत विवेक पेंटर ने बताया कि तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में डॉक्टर्स की टीम,प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान साथ भेजे जा रहे हैं। साथ ही तीर्थ यात्रियों के लिए ट्रेन में खाने-पीने का पूरा बंदोबस्त किया गया हैं। तीर्थ यात्रा का खर्च मध्य प्रदेश सरकार वहन कर रही है। इस तीर्थ यात्रा में भगवान जगन्नाथपुरी के दर्शन करेंगे।



