झाबुआ

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्कूली बच्चों को बस्ते किये वितरण

चीफ एडिटर दशरथ सिंह कट्ठा

झाबुआ…पिछले लगभग 21 दिनों से पूरे भारतवर्ष में संकल्प सेवा अभियान बहुत ही जोर शोर से सभी जिलों में संचालित किया जा रहा है इसी कड़ी में परहित जन सेवा संस्था द्वारा झाबुआ जिले की रामा तहसील के छोटे से गांव छोटी खाटू में भी संकल्प सेवा अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं समाजसेवी डॉ.अर्चना राठौर के द्वारा छात्रों को बस्तों का वितरण किया गया
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संकुल की प्राचार्य नीलम मंगारिया तथा विशेष अतिथि डॉ. अर्चना राठौर थीं। विद्यालय की वरिष्ट शिक्षिका प्रियंका भूरिया की अध्यक्षता में सेवा संकल्प कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका यीशु बघेल ने किया। डॉ. अर्चना राठौर ने बच्चों को बहुत ही ज्ञानवर्धक बातें बताते हुए मोबाइल के सदुपयोग के बारे में बताया तथा सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा शिक्षकों का सम्मान करने और माता-पिता की आज्ञा मानने के लिए संकल्पित किया। प्राचार्य नीलम मंगारिया ने भी बच्चों को विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने तथा समय पर विद्यालय आने और जाने के लिए निर्देशित किया बच्चों ने बहुत ही सुंदर कविताओं और गीतों की प्रस्तुतियां देकर सबको मोहित किया। अंत में बच्चों को डॉ. अर्चना राठौर ने प्राचार्य नीलम मंगारिया के हाथों से तथा विद्यालय के शिक्षकों के हाथों से बच्चों को बस्ते वितरित करवाए। सभी बच्चों को चॉकलेट बांटी तथा उन्हें चॉकलेट की पन्नियों को डस्टबिन में डालने के लिए भी समझाया ताकि विद्यालय में स्वच्छता भी बनी रहे। विद्यालय की स्वच्छता बनाए रखना भी विद्यार्थियों का प्राथमिक कर्तव्य भी होता है यह बच्चों को समझाया अंत में पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रेनू बघेल ने तथा अतिथि शिक्षक फत्तू सिंह ने आभार व्यक्त किया

Related Articles

Back to top button