झाबुआ खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बामनिया में बड़ी कार्रवाई, जांच हेतु लिया गया नमूना अवमानक होने की आशंका पर 68.5 किलोग्राम घी किया जप्त
चीफ एडिटर दशरथ सिंह कट्ठा
झाबुआ…नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के पालन में जिले में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में बुधवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने बामनिया स्थित रतन राज किराना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजस्थान के अजमेर से लाकर विक्रय हेतु रखा गया घी खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित लेबलिंग मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया तथा उसके अवमानक होने की आशंका के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 75 लीटर (लगभग 68.5 किलोग्राम) घी जप्त किया गया।
जप्त किए गए घी का अनुमानित मूल्य ₹51,000 है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए घी का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा एवं श्री वेल सिंह मोरी द्वारा संयुक्त रूप से की गई




