परहित संस्था की आनंदम इकाई द्वारा झाबुआ में मित्रता दिवस मनाया ओर एक दूसरे मित्रो को बधाईयां शुभकामनाएं दी

चीफ एडिटर दशरथ सिंह कट्ठा
झाबुआ…सावन महीना जब आता है तो ऐसा लगता है की पूरी प्रकृति के साथ-साथ मानव भी विभिन्न प्रकार के आयोजनों के माध्यम से आनंद उत्सव मनाता है उसी कड़ी में परहित जन सेवा संस्था की “आनंदम” इकाई के द्वारा मित्रता दिवस मनाया गया जिसमें सभी बहनों ने बहुत ही उत्साह के साथ इस मित्रता दिवस का आनंद लिया और आप मे बधाईयां दे कर मित्रता दिवस मनाया तो वही सिनेमा टाकीज मे धमाल मूवी देखकर बहुत धमाल किया महिला सशक्तिकरण का एक सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि जब महिलाएं अपने परिवार के बिना कभी भी कहीं जाने का नहीं सोच सकती थी आज वहीं महिलाएं विभिन्न स्थानों पर जाकर आनंद उत्सव मनाती हैं और स्वनिर्णय लेने का परिचय देती है। आनंदम की समस्त सखी बहनों ने बहुत आनंद उठाया और सावन महीने के प्रथम सप्ताह में सभी ने मित्रता दिवस को बहुत ही हर्ष़ो उल्लास के साथ मनाया

इस अवसर पर संस्था प्रमुख अर्चना राठौर के साथ सुलोचना चौहान,अनीता पंवार, रागिनी राठौर, नीतू सिकरवार, सपना पंवार सुशीला भट्ट, शशिबाला त्रिवेदी, स्मृति भट्ट, जीवन बाला झाला ने मित्रता दिवस का आनंद उठाया




