झाबुआ

आबकारी विभाग की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई…मेघनगर के ग्राम अगासिया में आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ी लाखो रुपयों की अवैध शराब

चीफ एडिटर दशरथ सिंह कट्ठा

झाबुआ…जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर डॉ.योगेश तुकाराम भरसट द्वारा सतत कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के परिपालन में मदिरा संग्रहण,परिवहन, चैर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध जिला आबकारी अधिकारी झाबुआ रविन्द्र मानिकपुरी के निर्देशन में सोमवार को वृत्त- मेघनगर में मुखबिर कि सूचना पर ग्राम अगासिया मे स्कुल फलिये स्थित एक रिहायशी मकान से विदेशी मदिरा माउण्ट बीयर कैन की 164 पेटी (कुल-1968 बल्क लीटर) विधिवत जप्त कर कब्जे आबकारी लेकर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1)(क), 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्घ किया गया जप्त मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य राशि 5,51,040/-* रूपये होना पाया उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र चंदेल के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक अकलेश सोलंकी द्वारा की गई व आबकारी मुख्य आरक्षक मोहन नायक,अर्जुन नायक, श्रीमती विद्या डामोर, विजय चौहान एवं वाहन चालक बहादुर, अर्पित का उल्लेखनीय योगदान रहा जिले में अवैध मदिरा की बिक्री एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी

Related Articles

Back to top button