मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ…झाबुआ जिला पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशानुसार साइबर सेल द्वारा जिले के स्कूल में अभियान चलाकर विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया जा रहा है। तो वही इसी कड़ी में कुंदनपुर में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में साइबर सुरक्षा अभियान के तहत महिलाओं हेतु साइबर अपराध से बचने के उपाय एवं छात्र छात्राओं को खुद साइबर अपराध से बचने और अपने परिवार गाँव और समाज को तेजी से बड रहे साइबर अपराधों एवं ठगी से बचाने हेतु जागरूकता फैलाने के लिए पुलिस चौकी कुंदनपुर हेड कांस्टेबल राजेन्द्र निनामा, सुनिल डावर (कांस्टेबल) द्वारा प्राचार्य प्रदीप नानोलिया एवं स्टाफ़ की उपस्थिति में छात्र छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव हेतु उपयोगी जानकारी प्रदान की गई प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ़ द्वारा इस अभियान के लिए एसपी महोदय एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया



