Oplus_16908288
मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा
झाबुआ….झाबुआ जिले के ग्राम परवाड़ा में शुक्रवार शाम को तालाब में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई वहीं बताया गया कि दोनों भाई और बहन गांव में अपने दादा-दादी के साथ रहते थे पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शवों को पीएम के लिए खवासा अस्पताल भेजा है
मछली पकड़ने के दौरान जाल में फंसे मिले दोनों भाई बहन के शव
जानकारी अनुसार शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ग्रामीण धन्ना मेडा तालाब में मछली पकड़ ने गया था और जैसे ही जाल फेंकी और जाल खींचने पर कुछ भारी भारी फंसने जैसा लगा जैसे ही जाल बाहर खींचने पर उसमें दोनों मासूमों के शव लिपटे मिले जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी
वहीं खेत जाते समय तालाब में गिरने की आशंका जताई जा रही हैं
थांदला टीआई अशोक कनेश ने बताया परवाड़ा गांव निवासी दीवान कटारा का खेत तालाब के दूसरी ओर है तो आशंका जताई जा रही है कि दोनों बच्चे शर्मिला (7) वर्षीय और शैलेश (6) वर्षीय शुक्रवार शाम को खेत पर जा रहे थे इस दौरान संतुलन बिगड़ने पर दोनों पानी में गिर गए और गहराई का अंदाजा न होने के कारण डूब गए वही जानकारी के अनुसार बच्चों के माता-पिता गुजरात में मजदूरी करने गए हुए हैं बच्चे गांव में अपने दादा-दादी के साथ रहते थे घटना के वक्त दादा- दादी किसी काम से बाहर गए हुए थे थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है



