मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ…पत्रकारिता जगत के लिए गर्व का विषय है कि आर्याव्रत पत्रकार संघ ने मेघनगर तहसील अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अनुभवी पत्रकार संदीप खत्री को सौंपी है। इस नियुक्ति से क्षेत्र के पत्रकारों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संदीप खत्री जो ग्लोबल इंडिया टीवी में जिला ब्यूरो के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, लंबे समय से निष्पक्ष एवं जनहित की पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। उनकी कार्यशैली और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए संगठन ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। नियुक्ति के बाद संदीप खत्री ने कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के लिए संघर्ष एवं समाज में सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।



