मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
हम आपके पास आए है अब आपको मोदी जी और कमल फूल के लिए घर – घर जाना हैं
झाबुआ….भाजपा महिला मोर्चा द्वार मेघनगर मण्डल में सघन जनसंपर्क किया गया और ग्रामीणों की बैठक कर अगले महीने की 13 तारीख को याद से कमल के फूल में वोट डालने की अपील कर तीसरी बार देश मे मोदी सरकार बनाने के लिए कहा है। साथ ही बाकी लोगों को भी घर-घर जाकर वोट देने के लिए तैयार करना है। बिना भूल किए सबको वोट देना है। उस दिन कहीं जाना भी हो तो वोट देने के बाद जाना। सुबह उठकर सबसे पहले वोट देना है बाकी सारे काम उसके बाद करना है। हम तो आपके पास आए हैं लेकिन मोदी जी और कमल के फूल के प्रचार के लिए आपको भी अपनी बस्ती में और मोहल्ले में जाकर प्रचार करना हैं।
मेघनगर तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में यह संदेश भारतीय जनता महिला मोर्चा ने घर-घर पहुंचकर दिया। इस दौरान उन्होंने चौपाल बैठक कर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा क्षेत्रवासियों से करते हुए बताया की किस तरह इस क्षेत्र के अनेक ग्रामीणों को मोदी जी की सरकार की योजनाओं से लाभ मिला और जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
उक्त जानकारी देते हुए लोकसभा मीडिया प्रभारी श्री अंबरीष भावसार ने बताया महिला मोर्चा के इस सघन जनसंपर्क के दौरान भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती भूमिका आशीष सोनी ने ग्रामवासियों को बताया की किस तरह भाजपा की डबल इंजन की सरकार होने से अनेक लाभ मिलते है। उन्होंने उज्जवला योजना,लाडली लक्ष्मी योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना सहित बालिका शिक्षा के लिए बड़े स्तर पर किए जाने वाले कार्यों के कारण किस तरह महिला वर्ग लाभान्वित हुआ है , इसकी विस्तृत चर्चा मतदाताओं से की। इस दौरान महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुश्री पिंकी पाठक ने स्थानीय बोली में समय पर और अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मोर्चा की पूर्व जिला मंत्री श्रीमती सुनीता भूरिया ने भाजपा द्वारा महिला प्रत्याशी का चयन किए जाने के साथ भाजपा किस तरह महिलाओं को हर क्षैत्र में आगे लाने के लिए कार्य कर रही है , इसकी जानकारी दी। मेघनगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपमाला नलवाया ने क्षेत्रवासियो से चर्चाकर भाजपा द्वारा लघु उद्योग और अन्य रोजगार के लिए विभिन्न योजनाओं में महिलाओं को दी जाने वाली प्रमुखता के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को आगे आकर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया।
क्षैत्र के ग्राम फुलेड़ी,गुज्जरपाड़ा,ढाढणिया,डूडका,कल्याणपुरा सहित मेघनगर वार्ड क्रमांक 1 में किए गए सघन जनसंपर्क के दौरान पूर्व पार्षद मेघनगर श्रीमती शांति बेन सोलंकी सहित महिला मोर्चा की अन्य सदस्य उपस्थित थे



