मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ…परहित जन सेवा संस्था प्रमुख डॉ.अर्चना राठौर ने आनंदम् ग्रुप की बहनों के साथ मिलकर महिलाओं पर होने वाले आपराधिक कृत्य हिंसा उन्मूलन के लिए राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे हम होंगे कामयाब अभियान की समाप्ति पर शासन का आभार व्यक्त किया इसके अंतर्गत हम होंगे कामयाब 16 दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ किया था जिसमें महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई प्रकार के शिविर लगाकर महिलाओं को हिंसा एवं किसी भी प्रकार की अपराधिक घटना से बचाव के लिए जागरूक किया गया। झाबुआ में पुलिस अधीक्षक महोदय पद्मविलोचन शुक्ल ने भी महिलाओं की सुरक्षा हेतु नगर सुरक्षा समिति का वार्डानुसार गठन करवाकर अलग-अलग वार्डों में जाकर उन्हें साइबर क्राइम,हिंसा एवं बच्चों के नशे से बचाव हेतु कई टिप्स दिए और सभी को सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए प्रेरित किया ।हम होंगे कामयाब अभियान की समाप्ति पर महिलाओं ने शासन के प्रति झाबुआ कलेक्टर नेहा मीणा एवं पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल के प्रति आभार व्यक्त करते हुऐ अपने आत्मविश्वास, सशक्तिकरण और निडरता का परिचय देते हुऐ परहित जन सेवा संस्था प्रमुख डॉ अर्चना राठौर के नेतृत्व में पुष्पा फिल्म देखकर आनंदम ग्रुप के माध्यम से आनंदोत्सव मनाया। डॉ अर्चना राठौर ने बताया कि पहली बार उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि महिलाओं ने स्वनिर्णय लेकर इस फिल्म को देखने के लिए स्वीकृति प्रदान की। वरना पहले तो प्राय: महिलाओं के मुख से यही सुनने मिलता था कि हम पूछ कर बताते हैं पर अब यह महसूस हुआ कि महिलाएं स्वयं निर्णय लेने के लिए भी सक्षम हो रही है और संस्कारों के दायरे में रहते हुए हर कार्य को स्वयं निर्णय लेकर बखूबी कर रही हैं।सभी बहनों ने यह प्रमाणित किया कि पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए प्रशिक्षण से आज झाबुआ जिले में महिलाएं अपने आप को बहुत ही निडर और सशक्त महसूस कर रही हैं। इस अभियान से महिलाओं में आमूल चूल परिवर्तन देखने में आया।पुष्पा फिल्म में पत्नी के रूप में महिला की सशक्त भूमिका देखकर महिलाऐं अत्यधिक प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से पुरुषों को भी यह प्रेरणा मिली होगी कि परिवार में अपनी पत्नी की बात यदि मानी जाती है तो उससे परिवार का कल्याण होता है जैसा कि हमारे पुलिस अधीक्षक महोदय ने भी इसी बात को एक बार अपने एक कार्यक्रम में कहा था। महिलाओं ने 16 दिवसीय हम होंगे कामयाब अभियान को आनंदम ग्रुप के माध्यम से चरितार्थ किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ से वचना परमार रागिनी राठौर, सुलोचना चौहान, बीना एवं भावना गहलोत ने, ब्राह्मण समाज से विजयलक्ष्मी शुक्ला, कविता, खुश्बू एवं मंजु देराश्री, संगीता तथा हेमा शर्मा, शशि त्रिवेदी, स्मृति भट्ट, कृष्णा जैन,पार्वती किराड़, संतोषी सोलंकी आदि अन्य समाज की बहनों ने भी सम्मिलित रूप से रायल सिनेमा के पीवीआर स्क्रीन पर पुष्पा फिल्म का आनंद लिया।



