मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ…झाबुआ जिले के काकनवानी थाने की ग्राम मदरानी चौकी के गांव मदरानी में ग्राम व नगर रक्षा समिति सम्मेलन का आयोजन किया गया इस सम्मेलन में पुलिस प्रशासन और क्षेत्रीय ग्रामीणों के बीच सुरक्षा,शिक्षा, यातायात नियमों,सामाजिक, कुरीतियों,साइबर अपराध, महिला अपराधों आदि मुद्दों पर विस्तृत से चर्चा की गई कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान और समाज में सुरक्षा का वातावरण बनाये रखना है कार्यक्रम में बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए पुलिस अधीक्षक शुक्ल ने कहा कि समाज का हर नागरिक जिम्मेदार है और बच्चों को अच्छे संस्कारों के साथ-साथ सही दिशा में शिक्षा देना हमारी पहली प्राथमिकता हैं उन्होंने सभी माता-पिता से अपील की कि वे बच्चों को कम से कम 12 वीं तक की पढ़ाई पूरी करवाएं ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें और विवाह की समस्या पर भी विचार व्यक्त किया उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास रोकने वाली बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को समाप्त किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि यह बच्चों के जीवन को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा की गई पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशा न केवल व्यक्तिगत सेहत के लिए हानिकारक है बल्कि यह पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों के महत्व पर भी जोर दिया गया। कहा कि यातायात नियमों का पालन सुरक्षा के मामले में अत्यंत महत्वपूर्ण है उन्होंने विशेष रूप से हेलमेट पहनने की महत्ता पर बल दिया और कहा कि हेलमेट पहनना यातायात नियमों के पालन का एक आवश्यक हिस्सा ही नही बल्की हमारी सुरक्षा के लिए आवश्यक है सभी मोटरसाइकिल सवारों से अपील की कि वे हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें

साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर लोगो को किया जागरूक
साइबर अपराधी सोशल मीडिया,ईमेल और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लोगों को धोखा देते हैं और उनकी व्यक्तिगत जानकारी चुराते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी व्यक्तिगत जानकारी को हमेशा सुरक्षित रखें और किसी भी संदिग्ध लिंक या ईमेल से बचें तो वही डीजे की तेज आवाज़ के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा करते उन्होंने बताया कि विशेषकर बच्चों,बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं पर डीजे की तेज आवाज़ का बुरा असर पड़ता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थलों पर डीजे की तेज आवाज़ से बचें और सामाजिक शांति बनाए रखें। आयोजित कार्यक्रम में साहूकारी प्रथा पर भी चर्चा करते हुए पुलिस बताया कि साहूकार ऋण लेने वाले व्यक्तियों को अत्यधिक ब्याज दर पर ऋण देकर उन्हें ऋण जाल में फंसा लेते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे रजिस्टर्ड बैंक या वित्तीय संस्थान से ही ऋण लें ताकि वे इस प्रकार की प्रथा से बच सकें।

सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता क्या बताया
सीसीटीवी कैमरों का उपयोग न केवल अपराधों की रोकथाम के लिए किया जाता है,बल्कि ये क्षेत्र की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा के लिए इन कैमरों का उपयोग करें और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखें। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए संदिग्ध गतिविधियों,सुरक्षा संबंधी समस्याओं और अन्य सामुदायिक मुद्दों पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि देखी जाए तो उसे तुरंत पुलिस तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने इस बात को भी रेखांकित किया कि अपराध मुक्त समाज बनाने के लिए पुलिस और आम जन का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे ने शासन द्वारा चलाई जा रही नई योजनाओं के बारे में दी जानकारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे शासन द्वारा चलाई जा रही नई योजनाओं की जानकारी दी बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,डायल 100 और गुडसमैरिटन योजनाएं चलाई जा रही हैं जो लोगो के लिए फायदेमंद है और सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को इस योजना के तहत उचित इनाम मिलता है, जिससे घायल व्यक्ति की जान भी बचाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने लोगो को बैंक खाते के दुरुपयोग से बचाने हेतु उन्हें समझाइश देते हुए कहा कि पैसे के लालच में आकर हमे अपने बैंक खाते की जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को नहीं देना है अनजान व्यक्ति आपके खाते का दुरुपयोग साइबर फ्रॉड करने के लिए कर सकता है, और आपको मुसीबत में फंसा सकता है। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी आमजन को स्थानीय भाषा में समाजिक कुरीतियों से दूर रहने, साइबर सुरक्षा,महिला सुरक्षा, यातायात के नियम आदि के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना था ताकि हम सभी मिलकर एक सुरक्षित और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सके उस के लिए सभी को शपथ दिलाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे, एसडीओपी थांदला रविंद्र राठी,डीएसपी गिरीश कुमार जेजुरकर,रक्षित निरीक्षक अखिलेश राय,थाना प्रभारी मेघनगर निरीक्षक के.एल.बरकडे,थाना प्रभारी काकनवानी निरीक्षक तारा मंडलोई,रक्षा सखी टीम,साइबर टीम,ग्रामीणजन,पत्रकार बंधु और अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे



