बाबा रामदेवरा के लिए अमलियार ने तिलक लगाकर स्वागत करके पैदल यात्रियो को किया यात्रा के लिए रवाना
मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
झाबुआ…धर्मनगरी रामदेवरा रुणिचा राजस्थान जाने वाले पैदल यात्रियों का दल पलवाड़ क्षेत्र से शुक्रवार को बाबा रामदेवजी के दर्शन करने के लिए रवाना हुआ। बड़ी तादाद में श्रद्धालु उपस्थित थे। पलवाड़ क्षेत्र के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से पैदल यात्रियों के जत्था बाबा रामदेवरा के लिए शुक्रवार सुबह उत्साह और उमंग के बीच अपने हाथों में झंडा लेकर रवाना हुए। यात्रा से पूर्व हरिनगर में विशाल एकत्रीकरण रखा गया और यात्रा प्रारंभ की। राजस्थान मार्ग पर संघ प्रचारक कैलाश अमलियार द्वारा श्रद्धालुओ को तिलक लगाकर स्वागत कर यात्रा को रवाना किया। जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु सुबह से ही निकल पड़े थे। बड़ी संख्या में लोग श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए साथ भी आए थे। इस दौरान मुख्य रूप से खटामा,इटावा, बालवासा, उदयगंज,हरीनगर से रामदेवरा विशाल पैदल यात्री उपस्थित हुए। यात्रा के समय संघ प्रचारक कैलाश अमलियार,हिन्दू युवा जनजाति संगठन प्रमुख प्रमुख कमल डामोर,थांदला विधानसभा के युवा नेता कैलाश सेहलोत, सरपंच कमलेश डामोर,कालू डामोर,सरसू भटेरा, अनिल मचार,राकेश,शांतिलाल, पिंटू,सुनील,अनिल डामोर एव समस्त भक्त शामिल हुए।




