मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ….भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया की सहमति से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की संगठनात्मक कार्यक्रमों की कामकाजी बैठक शनिवार को बाफना जिनिंग में संपन्न हुई बैठक में भाजपा संगठन प्रभारी हरिनारायण यादव,महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया,क्षेत्र की नवनिर्वाचित सांसद श्री मती अनिता नागरसिंह चोहान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबर,पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर,उपस्थित रहे तो वही प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,प्रदेश मोर्चा पदाधिकारियों जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री,मंडल प्रभारी मोर्चों के जिलाध्यक्ष महामंत्री,शक्ति केंद्र प्रभारी सह प्रभारी अपेक्षित थे बैठक की शुरुवात भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलन किया गया प्रथम उद्बोधन जिला भाजपा अध्यक्ष भानु भूरिया द्वारा दिया गया उन्होंने कहा की आप सभी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से अथक परिश्रम किया गया और जनता से जुड़े मुद्दों के लिए मैदान में उतर कर सीधी लड़ाई लड़ी उसी का प्रतिफल हैं और हमे लोकसभा के चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल की जिसके लिए आप सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं वही नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव विश्लेषण पर अपने विचार प्रस्तुत किए उन्होंने कहा की विपक्ष के सारे भ्रमों और फैलाए जा रहे झूठ जाल को आप सभी की मेहनत ने विफल करते हुए ऐतिहासिक सफलता अर्जित कर मुझे प्रचण्ड जीत दिलाई हैं जिसके लिए आप सभी भाजपा कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं वही बैठक के मुख्य वक्ता के रूप भाजपा संगठन प्रभारी हरिनारायण यादव ने कार्यकर्ताओ को संबंधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणापत्र और जनता से किए वादों को कभी नही छोड़ा हमने जो संकल्प लेकर चला था उसी संकल्प की पूर्ति के लिए लगातार कार्य करते रहे हैं चाहे बात राम मंदिर के भव्य निर्माण की हो चाहे धारा 370 को खत्म करने की जिसमे हमने एक देश 2 प्रधान 2 निशान की सोच को धराशाई कर दिया जिसके लिए हमारे पुराधाओ ने अपने प्राणों का बलिदान दिया और हम आज भी उस नारे को बार बार दोहराते हैं जहां बलिदान हुए मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है हमारे दल ने सदैव लोक हितो को सर्वोपरि रखकर कार्य किया और यही वजह है तमाम भ्रमों और विरोधाभास के बावजूद आज जनता का विश्वास भाजपा के साथ रहा आप सभी कार्यकर्ताओं को एक और संकल्प लेना है जो है 11,12,13 अगस्त को भाजपा प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा निकालेगी 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका पर कार्यक्रम होगा 12,13,14 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान होगा तो 5 अगस्त से प्रदेश,जिला, मंडलों में बैठकें होगी. बैठकों में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी हर बूथ पर 21अगस्त से 25 अगस्त तक पेड़ लगाना है प्रदेश की कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी जी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और भाजपा की सरकार बनने की बधाई देते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओ के संघर्ष को प्रणाम किया एवं इस अभूतपूर्व ऐतिहासिक सफलता के लिए उपस्थित सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को बधाई दे कर आभार माना और कहा कि में प्रदेश की महिला एवं बालविकास विभाग की कैबिनेट मंत्री हु इस लिए जिले में कुपोषण को दूर करना मरी पहली प्रधमिकता है इस कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी,प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सेलेश दुब्बे,ओमप्रकाश शर्मा,लक्ष्मण सिंह नायक ,पूर्व जिलाध्यक्ष दौलत भावसार,महामंत्री सोमसिंह सोलंकी,मण्डल अध्यक्ष सचिन प्रजापत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे बैठक का संचालन जिला महामंत्री कृष्णपाल गंगाखेड़ी किया आभार जिला उपाध्यक्ष राजमल पड़िया ने माना।





