भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की हैं
झाबुआ से भानु भूरिया तो पेटलावद से निर्मला भूरिया को उम्मीदवार बनाया हैं

मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
साल 2023 के आखिरी में होने वाले मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की घोषणा 17 अगस्त गुरुवार को कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से 39 उम्मीदवारों को पहली सूची में जगह दी है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश के झाबुआ से भानू भूरिया, पेटलावद से निर्मला भूरिया तो वही अलीराजपुर से नागरसिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया है।तो वही झाबुआ जिले की थांदला विधानसभा में उम्मीदवार को लेकर संसय बना हुआ है बताया जा रहा हैं कि थांदला विधानसभा में गुट बाजी के चलते भाजपा ने यहाँ उम्मीदवार की घोषणा नही की हैं तो अलीराजपुर के जोबट में भी उम्मीदवार की घोषणा नही की हैं।




