मख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ…राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसा के तहत जनजातीय कार्य विभाग द्वारा सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है इसी संदर्भ में शनिवार को जनपद शिक्षा केंद्र,मेघनगर, जिला झाबुआ में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसा पर गतिविधि आधारित शिक्षा, (Activity based learning) अनुभवात्मक सीख, (Experiential Learning) संवाद, (Communication) समूह कार्य, (Team work), आपसी सहयोग (Collaboration) और स्वयं को परिस्थितियों के अनुरूप बनाना (Resilience) जैसे जीवन कौशलों पर केन्द्रित है।इस कार्यशाला में BRC, समस्त BAC,CAC सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं जानकारी साझा की गई:
1. सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के संदर्भ में सभी BAC, CAC, BEO एवं BRC को बधाई देते हुए मासिक रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पर जानकारी दी गई।
2. सक्षम जीवन कौशल विकास कार्यक्रम का परिचय एवं उसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
3. मासिक प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की गई।
4. मैजिक मित्र चैटबॉट पर ऑनलाइन रिपोर्टिंग करने वाले उत्कृष्ट स्कूलों की समीक्षा की गई।
5. सक्षम जीवन कौशल बॉल पेंटिंग को विद्यालयों में लागू करने की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
6. मेरी सीख कॉपी के अवलोकन एवं उत्कृष्ट कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया।
7. संकुल स्तर पर सक्षम की प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु सभी की समझ विकसित की गई।
8. SQMF फॉर्म भरने की प्रक्रिया को डेमो के माध्यम से समझाया गया।
9. मेरी सीख का कोना और स्टडी कॉर्नर स्थापित करने की दिशा में CAC को मार्गदर्शन दिया गया एवं 1 से 23 सत्रों की संपूर्ण समझ विकसित की गई।
इस कार्यशाला में BRC महेश सोलंकी, DPM नागुलाल हाडा, ब्लॉक मैनेजर पूजा साहू सहित समस्त जनशिक्षक उपस्थित रहे।



