मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा
झाबुआ…मध्य प्रदेश में नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। अब खुले में मांस-मटन-अंडे बेचने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा है। तो साथ ही ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले लाउडस्पीकरों को भी उतारा जा रहा है मध्य प्रदेश सरकार का धार्मिक स्थलों से तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर हटाने और खुले में मीट बेचने पर रोक लगने का आदेश का असर अब झाबुआ मुख्यालय सहित मेघनगर में भी दिखने लगा है। पुलिस थाना मेघनगर द्वारा पुलिस अधीक्षक अगम जैन अति. पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे, अनुविभागीय अधिकारी महोदय रविन्द्र राठी के मार्गदर्शन में मेघनगर थाना प्रभारी आर.सी.भास्करे व उनकी टीम व अनुभाग के तहसीलदार विजेन्द्र कटारा व उनकी टीम के साथ शनिवार को नगर में संयुक्त कार्यवाही करते हुए धार्मीक स्थलों पर लगे बिना अनुमती के ध्वनी विस्तारक यंत्रो (लाउडस्पीकरो) को धार्मीक स्थलो से हटाया गया। व धर्म गुरूओ को नियमानुसार अनुमती लेने की समझाईश दि गई। वही थाना परीसर में डीजे व बेन्ड के संचालको की सामुहीक बैठक लेकर नियमानुसार उचित आवाज में डीजे और बेंड बजाने की समझाईश दी गई





