मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ…मेघनगर क्षेत्र सहित विकासखंड के दूरदराज गांवों में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा का आयोजन जिला व राज्य शिक्षा केन्द्र सहित जिला साक्षरता समन्वय के मार्गदर्शन में संपन्न हुई जिसमे मेघनगर विकासखंड मे 247 प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाएं गये थे प्रेरक, सामाजिक कार्यकर्ता ,सरपंच ,सचिव भी कई जगह सहयोग देते दिखे मेंघनगर बीआरसी महेश सोलंकी व विकासखंड साक्षरता समन्वयक राजेन्द्र खतेडिया विगत सप्ताह से परीक्षा मैं अधिकाधिक साक्षरता केंद्र पर अक्षर ज्ञान सीख रहें ग्रामीणों बिठाने हेतु प्रयासरत थे। श्रीं सोलंकी ने बताया भोगोलिक धरातलीय स्थित विकासखंड की झाबुआ ,पेटलावद,थांदला ब्लाक से सीमा तक अन्तर प्रांतीय राजस्थान, गुजरात सीमा तक है नव साक्षर परीक्षार्थी को संपर्क ढूंढने परेशानी के बावजूद भी विकासखंड के नौ संकुल में बंटे संकुल साक्षरता समन्वयक ने स्कूलों प्राथमिक,मिडिल शिक्षक,कोटवार सचिव आदि संपर्क कर परीक्षा में सम्मिलित करने का प्रयास किया। निजी संस्थान स्कूलों से जुड़े संचालक सहयोगी भूमिका निभाई।अभिव्यक्ति साहित्य संस्था से संयोजक कवि निसार पठान रमभापुरी। संस्था से जुड़े सुमित जैन। गायत्री विद्यालय रम्भापुर के संचालक प्रहलाद नायक आदि भी सक्रिय रहें एवम स्वयंसेवक परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र तक लाने मैं प्रयासरत रहें। कलेक्टर नेहा मीना जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र सिंह चौहान व सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग निशा मेहरा। डीपीसी रालू सिंह सिगाड जिला शिक्षाधिकारी रुपसिंह बामनिया के विशेष संरक्षण व अनुभाग स्तर मेघनगर के अनुविभागीय अधिकारी रितिका पाटीदार,तहसीलदार ममता मिमरोट,नायब तहसीलदार मृदुला सचवानी,जनजातीय कार्य विभाग के बीईओ एन,एस नायक,क्षेत्रीय प्राचार्य मनीष पालीवाल,रमेशचंद्र झणिया ,सुजान सिंह हरवाल आदि प्राचार्य सहित शिक्षक कर्मचारी सुबह से जुटे रहें। जिला समन्वयक साक्षर भारत जगदीश सिसोदिया भी क्षेत्र का निरीक्षण करते रहे मांडली,मदरानी, नौगांव ,रमभlपुर सहित गुवाली पतरा देमारा मोर डूंगरा, पंच पिपलिया ,आमलि पठार आदि जगह उमदराज ग्रामीण महिलाओं में परीक्षा के प्रति उत्साह देखा गया दोपहर 2:00 बजे तक करीब ढाई हजार से अधिक नव साक्षर परीक्षा में सम्मिलित हुए लगातार brc एवं उनकी टीम परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सक्रिय दिखी



