मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ….झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड के बीईओ नारायण सिंह नायक ने मेघनगर सीनियर बालक उत्कृष्ट छात्रावास में चल रहे समर कैंप का निरीक्षण किया। इस समर कैंप का संचालन जनजातीय कार्य विभाग, भोपाल द्वारा किया जा रहा है, जिसमें मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन का सहयोग प्राप्त हो रहा है। निरीक्षण के दौरान बीइओ नायक ने छात्रों द्वारा की जा रही रचनात्मक और शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की समर कैंप में छात्र बीज रोपण, अपशिष्ट कागज़ से पुनर्निर्माण, बाल संरक्षण, ओरिगामी, चित्रकला और कोलाज़ जैसी गतिविधियों के माध्यम से जीवन कौशल सीख रहे हैं। नायक ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि मेघनगर की संस्कृति के बारे में जानना और सामान्य ज्ञान बढ़ाने पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों के अनुभव सुने और उनके द्वारा बनाए गए कागज़ और चार्ट पेपर पर बनी कलाकृतियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के समय छात्रावास अधीक्षक रेलुसिंह डोडियार और सक्षम विकासखंड प्रबंधक पूजा साहू भी उपस्थित थे।



