
मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा
आलीराजपुर…आलीराजपुर जिले के युवक कॉंग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक भूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश युवका कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नाम दिया। इस्तीफे में भूरिया ने कहा मैं इस पर वर्ष 2021 के रूप में संगठन एवं प्रदेश नृत्व के द्वारा जो दायित्व सौंपा गया था उस दायित्व का मैंने लगभग 2 वर्ष तक संगठन के मार्गदर्शन में अपने दायित्वों को बखूबी निभाया और आज में बड़े दुःखी मन से इस पद से अपना त्याग पत्र आप को सौंप रहा हूँ। पत्र में भूरिया ने लिखा जैसा की मेरी बुआ स्वर्गीय कलावती भूरिया जिन्होंने ने लगातार 23 वर्षों तक जो कांग्रेस पार्टी के लिए सेवा और समर्पण दिया। पर उनकी मृत्यु के बाद उनको श्रद्धांजलि पूर्वक जो मान-सम्मान मिलना था उस सम्मान को देने में पार्टी असमर्थ रही। क्योंकि बुआजी की मृत्यु के पश्चात जोबट पचुनाव में जो पार्टी के वरिष्ठ नेताओ द्वारा जो आश्वासन मुझे दिये गये थे उन पर भी पार्टी द्वारा अब तक अमल नहीं किया जा रहा है। इन्ही कारणों से में और मेरा परिवार आहत होकर पार्टी के तमाम पदों से अपना इस्तीफ़ देते है।



