मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ…नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही पूरा भारत प्रचंड शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ी राज्यों मे बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं से ठंड बढ़ गई है। तो वही झाबुआ सहित मेघनगर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही भीषण शीतलहर से निपटने के लिए जरूरतमंदों की मदद करके एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। सेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था ने मानव सेवा माधव सेवा के लक्ष्य को सजाते हुए मानव सेवा का अनूठा आयोजन कर रोटरी क्लब अपना द्वारा शीत लहर के चलते असहाय व यात्री लोगों को गरम साल व गरम कपड़े वितरण कीये जा रहे हैं वही दिनों दिन शीत लहर का प्रकोप बाद रहा है पारा 10 से 15 डिग्री तक पहुंच गया हैं इस दौरान बस मे ओर रेल में सफर करने वाले यात्रियों के साथ बच्चे एवं बुजुर्ग महिलाओ को ठंड से कांपते देख रोटरी क्लब अपना द्वारा 130 से अधिक लोगों को गरम साल वितरण की गई बच्चे व बुजुर्ग को साल मिलते ही ठंड से राहत महसूस करने लगे और खुशी से चेहरे खिल गये उक्त वितरण में रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी वरिष्ठ रोटियां मांगीलाल नायक,पंकज रांका,भरत मिस्त्री आदि उपस्थित रहे



