जिले भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया…जिले भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया…
मदरानी में धर्म जागरण समिति महुडीपाड़ा द्वारा लगातार दूसरी बार फोड़ी मटकी
मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
झाबुआ….झाबुआ जिले के अलग अलग कस्बो में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व मन्दिरो में भगवान श्री कृष्णा का जनमोत्स्व रात्रि 12 बजे के बाद पूजा पाठ कर माखन मिस्री की प्रसाद चढ़ा कर भव्य रूप से मनाया गया और मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजित भी किया गया। जिसमे गोविंदा की टोली बन कर अलग अलग स्थानों से आती और गोविंदा कि टोली मटकी फोड़ कार्यक्रम में हिसा लेती है और मटकी फोड़ते हैं मटकी फोड़ने वाली गोविंदा की टीम को प्रथम पुरूस्कार दिया जाता हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जनमोत्स्व झाबुआ शहीत राणापुर,पेटलावद,थांदला, रम्भापुर,काकनवानी और मेघनगर,मदरानी में मनाया गया। यहाँ सभी जगह मटकी फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। तो वही मेघनगर में अतिप्राचीन मेघेश्वर शंकर मंदिर और गणेश मंदिर को भव्य रूप से झिलमिल लाइटों से सजाया गया तो वही मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन मेघनगर के साई चौराहा,भंडारी चौराहा,आजाद चौक,बस्टेशन शहीत गणेश मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया और कई गोविंदा की टीमो द्वारा मटकी फोड़ी गई। और प्रथम पुरस्कार दिया गया।

मदरानी में श्री राधा कृष्णा मन्दिर में भगवान श्रीकृष्ण का जनमोत्स्व मनाया गया आयोजन धर्म जागरण टोपी उपखण्ड मदरानी समिति के कार्यक्रम संयोजक पं.प्रवीणकुमार भट्ट ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को भव्य रूप में मानने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी मटकी फोड़ कार्यक्रम को आयोजित करने का निर्णय हुआ है। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए समिति के सभी सदस्य दिन रात मेहनत कर रहे थे मटकी करीब 31 फिट ऊंची बांधी गई थी। शहर और ग्रामीण क्षेत्र की कई गोविंदा की टीमों ने इसे फोड़ने के लिए हिस्सा लिया। कई बार कोशिश की गई। कई बार नाकाम भी हुए आखरी में ग्रामीण क्षेत्र से आई टीम धर्म जागरण समिति महुडीपाडा ने पांच मंजिल बना कर मटकी फोड़ी।
आयोजक पं.प्रवीणकुमार भट्ट ने बताया कि विजेता टीम को सरपंच और समाज सेवी जंगलसिह डिण्डोर द्वारा ₹2100 रुपए का नगद पुरुस्कार दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक प्रवीणकुमार भट्ट,संघ के खण्ड प्रचार प्रमुख निलेश कटारा, सरपंच जंगलसिह डिण्डोर, पिछड़ा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बसन्त प्रजापत,ललित पंचाल, गणपत गुर्जर,कांतिलाल मेवाड़ा, शंकर सिसोदिया,बन्टी पंचाल, विपुल प्रजापत,गोविन्द कटारा, नटवर मेवाड़ा,डॉ रविन्द्र सिसौदिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय टोली उपस्थित थी।



