मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा
झाबुआ…अखिल भारतीय पंचायत परिषद्, नई दिल्ली का 68 वां स्थापना दिवस रविवार को प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह सेंगर की अध्यक्षता एवं जिला अध्यक्ष श्रीमति वर्षा शिव पटेल की उपस्थिति में मध्यप्रदेश की संस्कार राजधानी, ज्वाली ऋषि की तपोभूमि एवं माँ नर्मदा के तट पर स्थित त्रिपुर सुंदरी धाम,जबलपुर में कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का प्रमाण-पत्र वितरण किये गए तो वही मध्यप्रदेश राज्य पँचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह सेंगर द्वारा झाबुआ जिले की जनपद पंचायत मेघनगर की ग्राम पँचायत सातसेरा के सरपँच पति सुक्राम पिता जिलु मेड़ा को मध्यप्रदेश राज्य पँचायत परिषद का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोती किया गया जिसे लेकर सुक्राम मेड़ा को मित्रों व समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला पहना कर मिढाई खिला कर शुभकामनाएं दी वही सुक्राम मेड़ा संगठनों के कई अलग अलग पदोपर भी रह कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं




