मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
नन्हे मुन्ने बच्चों ने बिखरे देशभक्ति के रंग..
सेंट अर्नाल्ड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देशभक्ति गीत गायन व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित
मेघनगर…सेंट अर्नाल्ड स्कूल मेघनगर में छात्र छात्राओं का फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय गीत प्रतियोगिता कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें नन्हे नन्हे नन्हे बच्चे देश की विरांगना व शहीद नेताओं की वेशभूषा में तैयार होकर आए .इस दौरान साक्षात नेताओं के झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी साथ ही बच्चों द्वारा अपने अपने हाउस रेड हाउस ग्रीन हाउस पीला हाउस के अंतर्गत राष्ट्र गान की बहुत ही गरिमा पूर्ण रहकर राष्ट्र भावना से ओतप्रोत होते हुए प्रस्तुति दी गई .इस दौरान स्कूल प्रांगण देश भक्ति की भाव से सराबोर हो गया. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं निर्णायको के माल्यार्पण के साथ की गई अपने उद्बोधन में निलेश भानपुरिया ने बच्चों की फैंसी ड्रेस एवं राष्ट्रगान की तारीफ करते हुए कहा कि अगर शिक्षकों और पालक का साथ और मार्गदर्शन मिले तो छात्र-छात्राएं अपने जीवन में सफलता जरुर प्राप्त करते हैं श्रीमती प्रेमलता भट्टा ने स्कूल प्रबंधन स्कूल शिक्षक गण एवं समस्त स्टाफ की तारीफ करते हुए सभी बच्चों को बधाई दी सुमित जैन ने बच्चों को अपने उद्बोधन में बताया कि अगर बच्चे अपने शिक्षकों और माता-पिता की आज्ञा ओं को माने और उसे अमल में लाएं तो वे जीवन में जरूर एक सफल नेता अधिकारी या जो चाहे वह अपने जीवन में बन सकते हैं सभी अतिथियों ने ने 10वीं एवं 12वीं में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया कार्यक्रम का संचालन फादर एंड्रयूज लॉबू द्वारा किया गया एवं आभार प्रबंधक फादर डिमेलो द्वारा प्रदर्शित किया गया !




