सेंट अर्नोल्ड स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस
मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
झाबुआ… 5 सितंबर को देश में हर साल शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये दिन देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति, विद्वान,दार्शनिक व भारत रत्न से सम्मानित डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समर्पित है। जानकारी अनुसार राधाकृष्णन का जन्म इसी दिन 1888 में हुआ था। हर साल स्कूलों,कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। तो वही मंगलवार 5 सितंबर को मेघनगर की सेंट अर्नोल्ड स्कूल में डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों और शिक्षकों के साथ मुख्य अतिथि विधायक वीरसिंह भूरिया उपस्थित थे कार्यक्रम में सभी शिक्षकों का तिलक लगाकर साल श्रीफल से सम्मान कर स्वागत किया गया। और स्कूल प्रांगण में शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र छात्राओं के बीच बेस बाल और क्रिकेट मैच भी खेला गया। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक भूरिया ने अपने आशीशवचनो से काफी प्रभावित कर शिक्षक दिवस की बधाई दी। प्राचार्य द्वारा मतदान सभी को करना है और वोट डालना जरूरी है इस संबंध में सभी को उत्साहित कर शपथ दिलाई गई। स्कूल के सभी स्टॉफ ने अपनी सहभागिता प्रदान कर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाया स्कूल के संस्था प्राचार्य फादर एंड्रयूज लोबू द्वारा आभार प्रकट कर शिक्षक दिवस पर बधाई दी