बोरिग वाहन होगा जप्त या प्रशासन होगा नतमस्तक मेघनगर में बना चर्चा का विषय
मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा
झाबुआ…पश्चिम मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र झाबुआ जिले में पारा 45 डिग्री को छू रहा है ऐसे झाबुआ जिले में जल स्तर में लगातार आ रही गिरावट को ध्यान में रखते हुए झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना ने जिले में उतखनन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। बावजूद इसके जिले में धड़ल्ले से खनन जारी है बता दें झाबुआ के मेघनगर में बीती रात को मेघनगर के माईनिग ऑफिस के सामने अवैध बोरिंग किया जा रहा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर रातभर जमकर वायरल होता रहा. आसपास के रहस्य में अवैध बोरिंग खनन की सूचना स्थानीय अधिकारियों को भी दी गई लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही न होना संदेह की स्थिति पैदा करता है।

बता दें झाबुआ जिले में सूखे से निपटने के लिए कलेक्टर नेहा मीना ने पूरे जिले में बोरिंग करने पर प्रतिबंध लगाया था। लेकिन स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही और बोरिंग मशीन संचालकों से सांठगांठ होने के कारण यह सिलसिला लगातार जारी है और इन पर कोई कार्यवाही नही हो रही हैं अब देखना ये है कि जिले के मेघनगर में मायनिग ऑफिस के सामने रात में खुलेआम हो रहा बोरिंग में बोरिंग वाहन किसका हैं और रात के अंधेरे में कौन बोरिंग करवा रहा था तो वही रात के अंधेरे में 150 फिट बोरिंग कर बोरिंग करने वाला वाहन कहा गायब हुआ ये नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है और अब कौन बोरिंग करवा रहा था और किसका वाहन था इस कि जांच कर sdm और तहसीलदार क्या कार्यवाही करते है यह देखना है. क्योंकि वायरल हुए वीडियो में सारी प्रमाणिकता है उसके बाद भी अभी कार्रवाई नहीं होती है तो यही साफ रशुखदार के स्थानीय प्रशाशन अदना साबित होगा व कलेक्टर नेहा मीना के आदेश को रसूखदारजेब में रखने का दावा करता है नजर आ रहा है।

श्रीमती रितिका पाटीदार एस.डी.एम मेघनगर
इस संबंध में हमें शिकायत प्राप्त हुई है संबंधित वाहन मौके पर नहीं मिला लेकिन हम उसकी जानकारी निकालकर सख्त कार्यवही करेंगे।



