मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा
झाबुआ…मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलों के प्रति युवाओं को जागरूक करने और खेल को सर्व सुलभ बनाने के लिए खेलो एम.पी यूथ गेम्सष् आयोजन कराया। दिनांक 21 सितम्बर 2023 गुरूवार को झाबुआ जिले के काॅलेज मैदान में झाबुआ के पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा इस खेल का शुभारंभ किया गया। जिसमें झाबुआ जिले के सभी ब्लाॅक की टीमों ने भाग लिया। बाॅस्केट बाॅल बाॅयस का फाइनल मैच पेटलावद और मेघनगर ब्लाॅक के बीच हुआ जिसमें मेघनगर की टीम विजयी रही जिसमें सेंट आरनोल्ड स्कूल, मेघनगर के छात्रों का प्रदर्शन काफी अच्छा और सराहनीय रहा तो वही स्कूल के 3 खिलाड़ियों का संभागीय स्तर के लिये चयन हुआ हैं। साथ ही फुटबाॅल गल्सर् का फाइनल मैच पेटलावद और मेघनगर के बीच खेला गया। जिसमें मेघनगर की टीम विजेता रही। फुटबाॅल गल्सर् टीम में से कुल 7 खिलाड़ियों का चयन संभाग के लिये चयनित हुआ। सेंट आरनोल्ड स्कूल,मेघनगर स्टाॅफ एवं मैनेजमेंट के द्वारा बाॅस्केट बाॅल और फुटबाॅल गल्सर् टीमों को संभाग में चयन के लिये षुभकामनाएं दी गयी। इसमें पी.टी.आई सुषील बिलवाल और अभिषेक ओहारी का विषेष योगदान रहा।




