मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
झाबुआ…झाबुआ जिले के मेघनगर में आज शासकीय सांदीपनि विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबोर,जनपद पँचायत की अध्यक्ष ललिता मुकेश मणिया उपस्थित थे सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई और स्कूल के स्टाफ द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलसिंह भाबोर ने कहा कि प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग की पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने में कोई दिक्कत ना आए इसलिए विद्यालयों तक पहुंचने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने साइकिल वितरण योजना सुरु की थी और प्रति वर्ष इस योजना के तहत कई बालक-बालिकाओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है ताकि स्कूल के छात्र छात्राएं विद्यालयों में सही समय पर पहुंच कर अपनी पढ़ाई कर सके वही उन्होंने कहा कि शासन विद्यार्थियों के पालक के रूप में कार्य करते हुए दूरस्थ क्षेत्र में अध्ययनरत बेटा-बेटियों को निशुल्क साइकिल,गणवेश एवं छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है और कहा कि बच्चों पढ़ाई करने के साथ मानसिक रूप से सुदृढ़ होकर अपने गांव व जिले का नाम रोशन करने इस अवसर खण्डशिक्षा अधिकारी एन.एस. नायक,भाजपा नेता मुकेश मेहता,पार्षद संतोष परमार,अशोक बसेर,भाविक बारोट, पांगला चारेल सहित जनप्रतिनिधिगण के साथ साथ संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे कार्यक्रम में स्वागत भाषण स्कूल की प्रेंसिपल वर्षा चोरे दिया और मंच का संचालन क्रिस्टोफर गोवरिया ने किया ओर कार्यक्रम का आभार स्कूल के सजंय गेहलोद द्वारा किया गया



