मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
भारत रत्न डॉ.मोक्षगुंडम विश्वेसरैया के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया…
झाबुआ…प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 15 सितम्बर को डॉ.एम.विश्वेसरैया के जन्मदिवस को जिले के सभी विभागों के इंजीनियरों द्वारा झाबुआ के जिला पंचायत के नवीन सभाकक्ष में इंजीनियर्स-डे (अभियंता दिवस) के रूप में मनाया गया। आयोजित इंजीनियर्स-डे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालन यंत्री सिंचाई विभाग के विपिन पाटीदार और सेवानिवृत उपयंत्री एन,के.शर्मा, कार्यपालन यंत्री आर.ई.एस के सी.एस.अलावा द्वारा डॉ.एम.विश्वेसरैया की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और अभियंता दिवस (इंजीनियर्स डे) की बधाई एवं शुभकामनाएं दे कर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया और भारत रत्न डॉ.मोक्षगुंडम विश्वेसरैया के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया तो वही सेवानिवृत उपयंत्री एन,के.शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ.विश्वेसरैया ने देश के नवनिर्माण में बड़ा योगदान दिया था। वे देश के महान इंजीनियरों थे उन्होंने आधुनिक भारत की रचना कर देश को एक नया रुप दिया कहा कि देश के कई नदियों के बांध और पुल को कामयाब व मजबूत बनाने के पीछे एम विश्वेसरैया का बहुत बड़ा योगदान रहा है उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता तो वही सिचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा की सदियों से इंजीनियर ही विकास की नींव ने रखते आए हैं। इस दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अभियंताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनको समान्नित किया गया मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास अभियंता संघ के जिलाध्यक्ष महेश कदम,उपाध्यक्ष गोविंद चोहान,रोहन कटारे, कार्यकारी अध्यक्ष सावन घोसले,सचिव दिलीप भूरिया,सहायक सचिव विजय बामनिया, कोषाध्यक्ष सुमेरसिंह अमलियार,सहायक कोषाध्यक्ष भूपेंद्र भरपोड़ा, प्रवक्ता गजेंद्र राठौर, मीडिया प्रभारी राहुल कनाडे,दिनेश ससतिया सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी,लोक निर्माण, जल संसाधन विभाग, पीएमजीएसवाय के कार्यपालन अभियंता उपस्थित थे



