सीईओ के के रायकवार की कार्यसेली के विरोध में हड़ताल…बैंक के सीईओ को हटाने की कर रहे मनाग
झाबुआ…जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ/अलीराजपुर की शाखाओं व सोसाइटियों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर गए है और शाखाओं के बाहर हड़ताल के बैनर लगा दिए गए हैं। अब हड़ताल के दौरान झाबुआ और आलीराजपुर जिले की सभी शाखाओं में काम नहीं होगा। अनिश्चितकालीन हड़ताल से लोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जब कि शनिवार, रविवार को अवकाश था 2 दिन अवकाश के बाद सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल से लोगों काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। यह हड़ताल ज़िला सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी संघ झाबुआ-आलीराजपुर के आव्हान पर रखीं गई हैं।

जिला केंद्रीय बैक के सीईओ के खिलाफ दो दो जिलों के 20 शाखा के कर्मचारी हड़ताल पर
जिला सहकारी केंद्र बैंक झाबुआ और अलीराजपुर की 20 ब्रांच सहित 72 सोसाइटियों के कई कर्मचारी बैंक के सीईओ के.के.रायकवार की कार्यसेली के विरोध में बैंक के बाहर हड़ताल पर बैठ गए और बैंक के सीईओ को हटाने की मांग कर रहे तो वही बैंक व सोसाइटियों के कर्मचारियों का आरोप हैं कि बैंक का सीईओ लगातार कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रहा हैं कर्मचारियों को वेतन व्रद्धि नही दी जा रही हैं ओर 40 कर्मचारियों का तो जनवरी से वेतन रोक रखा हैं के के रायकवार कार्य व्यवहार में किसी प्रकार का चेंज नहीं होकर उनके द्वारा कर्मचारियों से प्रतिबोध की भावना से कार्रवाई की जारी है जिसके सभी कर्मचारियों में भय का वातावरण है सभी कर्मचारियों को भी किसी न किसी बहाने प्रताड़ित करते रहते हैं शासकीय सेवकों को दिए महंगाई भत्ते की दर 4% के मन से आज तक नहीं दिया जिसे लेकर जिला सहकारी बैंक के व सोसाइटियों के कर्मचारी अनिचीत्कालीन हड़ताल पर बैठ गए है और बैंक के सीईओ को हटाने की मांग कर रहे



