मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
शराब माफियाओं ने चेकिंग कर रही टीम पर बोला हमला और खुद के वाहन को किया आग के हवाले
झाबुआ….लोकसभा चुनाव के चुनाव होना है और जिले में आदर्श आचार सहिता लागू हैं और बाहुल्य आदिवासी जिले में सांस्कृतिक भगौरिया पर्व की आज से सुरुआत हो गई हैं जिसे लेकर पुलिस द्वारा हर जगह आने जाने वाले वाहनों को चैक करने के लिए चैकिंग पॉइंट बनाये गए है ताकि हर आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग की जा सके वही मुखबिर की सूचना मिली थी की एक गाड़ी में अवैध शराब का परिवहन हो रहा है। तो बीती रात को थांदला बदनवार स्टेट हाइवे पर कसारबर्डी में लगे चेकिंग पॉइंट पर जब एसएसटी टीम की व पुलिस द्वारा जांच की गई तो जाँच के दौरान पाया गया की गाड़ी में अवैध शराब भरी हुई थी और टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो शराब माफियाओं ने एसएसटी टीम और पुलिस टीम पर पत्थरों से हमला कर दिया। यहीं नहीं उन्होंने खुद के वाहन को भी आग के हवाले कर पुलिस के वाहन में भी तोड़फोड़ कर गाड़ी फोड़ दी एसएसटी टीम के जवानों के साथ पुलिस जवानों को पत्थर लगे है और वे घालय हुए है रात में ही हुई इस घटना के बाद सभी पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई इसके बाद मौके पर पहुंचकर सभी हमलावरों की पहचान की गई। हालांकि अभी सभी हमलावर मोके से फरार बताए जा रहे है। पेटलावद थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर ने बताया सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। और जल्द ही सभी जो भी हमलावर हैं वो पुलिस गिरफ्त में होंगे।




