
मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा
झाबुआ…झाबुआ जिले के मेघनर के फुटतालाब में प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर प्रांगण में चल रहे हैं। नवरात्रि महोत्सव में दूसरे दिन से ही अपार श्रद्धालुओं की भीड़ पहुँच रही हैं। आस्था से परिपूर्ण गरबों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है वहीं ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में लोग गरबा खेलने के लिए आ रहे हैं। नवरात्रि महोत्सव में गरबा खेलने के लिए कल्याणपुरा मेघनगर और सजेली जैसे छोटे गाँवो से आए समूह का गरबा आकर्षण का केंद्र बन रहा है। वही गुजरात के कलाकारों द्वारा पारंपरिक गुजराती गरबा के माध्यम से लोगों को माँ की स्तुति के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है आयोजन के दूसरे दिन माँ भारती ग्रुप बडौदा द्वारा श्रीगणेश नाटिका बबल ग्रुप इंदौर द्वारा गणेश वंदना बड़ौदा द्वारा शिव तांडव नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। आयोजक समिति के सदस्य महंत मुकेश दास जी महाराज समाजसेवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन और राजेश रिंकू जैन ने बताया कि लोगों की भीड़ को देखते हुए। लोगों के बैठने की सुविधा भी की जा रही है वहीं महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। वही नगर व जिले और प्रदेश के साथ पड़ोसी राज्य गुजरात और राजस्थान के श्रद्धालुओं से भी विनम्र आग्रह किया है। कि वे इस आयोजन में पूरी आस्था के साथ भाग लेने के लिए पहुँचे उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से इस आयोजन को अपार सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है प्रतिवर्ष लोग यहां पर भारी संख्या में गरबा खेलने के लिएँ पहुचते है। क्षेत्र के साथ जिले वासियों को भी इस आयोजन की बहुत उत्सुकता के साथ प्रतीक्षा रहती है आयोजन ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबे कर रहे कलाकार जहां आस्था को चरम पर पहुंचा रहे हैं वही प्रतिदिन होने वाली श्री माँ अंबे की आरती और श्री राम भक्त हनुमान जी की महा आरती में बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचलों से लोग पहुंच कर भाग ले रहे हैं और दर्शन लाभ ले रहे हैं। मंदिर के आसपास जहां पार्किंग की व्यवस्था की गई है वही लोगों के बैठने की शुभम व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गई है।





