भाजपा पदाधिकारी रमसु पारगी ने ग्राम पंचायत रंन्नी में ख़ाटला बैठक ली…और लोगो को सम्बोधित कर भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया
मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
झाबुआ…थांदला विधानसभा के ग्राम खवासा मण्डल में गांव-गांव जाकर भाजपा पदाधिकारी द्वारा खाटला बैठक का आयोजन किया जा रहा है। उसी कार्यक्रम के तहत आज खवास की ग्राम पंचायत रंन्नी में भाजपा युवा नेता रमसु पारगी द्वारा बैठक कर केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का उल्लेख किया गया। तो वही बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए मेघनगर क्षेत्र के युवा नेता रमसू पारगी ने उपस्थित होकर लोगो को लाडली बहना योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना,संबल योजना,किसान सम्मान योजना जैसी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भाजपा नेता रमसू पारगी ने बताया कि आने वाले दिनों में मेघनगर, थांदला, खवासा, पालवाड क्षेत्र में बैठकों का दौर जारी रहेगा। ओर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर भाजपा की देश व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेको योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। और मौके पर हितग्राहियों के जरूरी कागजात एकत्रित कर रहे हैं। ताकि समय पर हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल सके।



