मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
झाबुआ…आगामी त्योहारों को मद्देनजर रखते हुवे गुरुवार को झाबुआ जिले के मेघनगर थाना परिषर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया किया गया था शांति समिति की बैठक जन आशीर्वाद यात्रा,गणेश चतुर्थी,ढोल ग्यारस तथा अन्य आगामी त्यौहार व बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर रखी गई थी। बैठक राजस्व अधिकारी एसडीएम मुकेश सोनी व तहसीलदार रविन्द्र कटारे और थाना प्रभारी रमेशचन्द्र भास्करे के निर्देशन में आयोजन की गई थी। जिसमें नगर के सभी गण मान्य नागरिकों,सभी शान्ति व सुरक्षा समिति के सदस्य,सभी पत्रकार, नगर परिषद कर्मचारी शहीत राजनैतिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारि व कार्यकर्ता तथा गणेश चतुर्थी का कार्यक्रम आयोजक कर्ता बैठक में शामिल हुवे बैठक को सम्बोधित करते हुवे एसडीएम सोनी ने कहा कि सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से प्रेम ओर सोहाद्र के साथ मनाया जाना चाहिए ऐसे में हमे किसी की भावनाओ को ठेस पहुँचे ऐसा कोई भी कार्य नही करे व शांति पूर्ण ढंग से अपने आयोजन को करे इस अवसर पर सेवा भारती के कार्यकर्ताओं द्वारा अंनत चतुर्दर्शी पर निकलने वाली झांकियों को लेकर अपनी बात कही वही जैन समाज द्वारा भी अपने आयोजन को लेकर बात कही उत्सव समिति द्वारा नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी ग्यारस पर निकलने वाली डोल व उसके रूट को लेकर अपनी बात कही इस अवसर पर गणेश मंदिर समिति द्वारा भी गणेशोत्सव को लेकर व सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओ को लेकर अपनी बात कही इस अवसर नगर में आवारा पशु के नगर घूमने व धार्मिक स्थलों के आस पास मटनो की दुकानें लगी हुई उस दुकानों को हटाने की बात कही तो वही बैठक में एसडीएम महोदय द्वारा गोशाला खोलने के लिए अपनी बात कही।



