जिले में युवा नशे की आगोश में आ कर अपनी जान गवा रहे हैं
मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
झाबुआ….झाबुआ जिले में अवैध मादक प्रदार्थो की तस्करी जोरो पर हो रही हैं आए दिन जिले के सहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रो के युवा नशे की आगोश में समा रहे है। और अपनी जान गवा रहे है और ये अवैध प्रदार्थ सप्लाई करने वाले बाज नही आ रहे हैं और युवाओ में नशे का जहर घोल रहे है जिससे युवालाबी नशे की आदि होती जा रहीं है। तो वही इस अवैध नशे के प्रदार्थ की सप्लाई करने वाले कारोबारियों के ख़िलाब पुलिस द्वारा एक बड़ी मुहिम चलाई जा रही हैं और उसी मुहिम के तर्ज पर झाबुआ पुलिस अधीक्षक अगम जेन,एसडीओपी रविन्द्र राठी के मार्ग दर्शन में कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी रमेशचंद्र भास्करे ने मेघनगर कस्बे में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ गांजे की बड़ी तस्करी करते हुए मुख्य आरोपी विजय पिता चतर सिंह बोडाना को गिरफ्तार किया है।आरोपी से 1 किलो 135 ग्राम गांजा बरामद किया हैं जब्त गांजे की कीमत 8 हजार 100 रुपये हैं गांजा तस्कर को पुलिस ने उसके घर के पास से गिरफ्तारी किया है। दो अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही हैं जो की अभी फरार हैं वही मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी रमेशचंद्र भास्करे ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि मेघनगर के आवास कॉलोनी में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर विजय पिता चतर सिंह बोडाना उम्र 34 वर्ष निवासी आवास कालोनी में रहता उस से हमने 1 किलो 135 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट तहत माला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया ओर आरोपी के बयान अनुसार जो और दो आरोपी हैं जो गांजा सप्लाई कर देते थे उनकी पुलिस तलाश कर रही हैं वही आरोपी विजय के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक दिलीप गौर,सहायक उपनिरीक्षक उमेश मकवाना,आरक्षक राजाराम, आरक्षक दिनेश,आरक्षक 672 बंटू नलवाया का महत्वपूर्ण योगदान रहा




