मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा
झाबुआ….आचार्य भगवंत पुज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. ‘अणु’ की पुण्य स्मृति में एवं स्व. श्री मिश्रीमलजी, स्व. श्रीमति सज्जनबाई एवं स्व. श्री जयंतीलालजी वागरेचा की स्मृति में विशाल दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं बैटरी चलित यांत्रिक हाथ वितरण का आयोजन नगर के समाजसेवी वागरेचा परिवार द्वारा किया जा रहा है। शिविर आयोजक परिवार के पंकज वागरेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय निःशुल्क शिविर का आयोजन 27 एवं 28 दिसंबर को महावीर भवन मेघनगर पर किया जाएगा। उक्त शिविर के दौरान 27 दिसंबर को प्रातः 9.30 से 4.30 बजे तक यूरोलाॅजिस्ट डा. गौरव नाहर (किडनी से संबधित रोग), स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. मृदाली पडवाल अपनी सेवाएं देंगी। वंही इनाली फाउंडेशन पुणे के सहयोग से जिनके हाथ कोहनी से निचे के कटे हो उन्हे बैटरी चलित यांत्रिक हाथ वितरण भी किए जाएंगे। इसी प्रकार शिविर के दुसरे दिन 28 दिसंबर को प्रातः 10 से दोप. 3 बजे तक रिदम हार्ट होस्पीटल बडौदा के हदय रोग विशेषज्ञ डा. अरविंद शर्मा, गैस्ट्रोलाॅजी विशेषज्ञ डा. दर्शक शाह (पेट से संबधित), दांतो के स्पेशलिस्ट सर्जन डा. वैभव सुराना सहित कई डाक्टर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।आयोजक परिवार के निलेश वागरेचा ने बताया कि उक्त शिविर में समस्त डाक्टरों की कंसल्टिंग फिस, जांच, दवाई, ईसीजी, शुगर जांच, इंडोस्कोपी जांच आदि निःशुल्क की जाएगी। वागरेचा परिवार के हंसमुखलाल वागरेचा, तप चक्रेश्वरी श्रीमति स्नेहलता वागरेचा, श्रीमति शिरोमणी वागरेचा, संजय वागरेचा सहित समस्त सदस्यों ने अधिक से अधिक लोगो से शिविर का लाभ लेने का आहवान किया है।



