मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
झाबुआ…मेघनगर प्रदेश के प्राइड अवार्ड की श्रेणी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाँ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के 72 लोगो को सम्मानित किया….इस क्रम मध्य प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी और देश मे धर्म की पताका लहराने वाले मेघनगर के सुरेश चंद्र पूरणमल जैन को भी मुख्यमंत्री डाँ मोहन यादव ने पुरुस्कृत किया इस अवसर पर श्री जैन की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा सुरेश जैन भी उनके साथ थी उल्लेखनीय है कि पिछले समय में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ सुरेश चंद्र पूरणमल जैन ने कई असहाय लोगों की सहायता की कोरोना काल मे अपने वाहनों से जहाँ उन्होंने कई लोगो को अपने घर पहुँचाया वही कई दिनों तक उनके भोजन की निशुल्क व्यवस्था भी की इसके अतिरिक्त भारत की धार्मिक संस्कृति को मजबूत करने के लिए भी लगातार को कई भव्य धार्मिक आयोजन भी वो करते आ रहे हैँ….श्री जैन और उनका परिवार निराश्रित लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता हैँ….उन्हें मिले इस पुरस्कार पर उनके शुभचिंतकों पप्पू भैया मित्र मंडल के सभी सदस्यों क्षेत्र के सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने बधाइयाँ प्रेषित की है इस अवसर पर पुरस्कार मिलने के बाद श्री जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और अन्य उपस्थित पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी वो सभी के सहयोग से समाज सेवा करते रहेगे…..



