हिन्दू जागरण मंच के कार्यक्रताओ ने निकाली कावड़ यात्रा , कहा समाज के सर्वांगीण विकास ही लक्ष्य, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत
मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
झाबुआ/मदरानी… हिन्दू जागरण मंच द्वारा आदिवासी अंचल में पहली बार कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सुबह 10 बजे अंचल के विभिन्न गांवो में निकाली गई| यात्रा में अलग अलग गांवो के सेकड़ो कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित थे कावड़ यात्रा करीब 15 से 20 किलोमीटर का सफर तय किया एस दोरान समाज के वरिष्ठ एवं युवा नेता श्री कैलाश सेहलोत द्वारा भव्य स्वागत किया गया युवा के बिच के बिच अपनी सक्रियता के लिए जाने जाते है सेहलोत। कावड यात्रा में शामिल महिलाओ ने केशरिया , पीले रंग की साडी पहनी जबकि पुरुषो ने भगवा रंग के गमछे में नजर आये।कावड़ यात्रा की शुरुवात वीसलपुर से होकर प्रसिद्ध स्थान पीपलखूंटा धाम पहुची| कार्यक्राम में मुख्य रूप से क्षेत्र की आन, बान, और शान युवा नेता कैलाश सेहलोत स्वयं शामिल रहे। खंड के पदाधिकारी दिनेश नायक, सेवा डामोर, मेंतान भूरिया, गांजू मुनिया, मेहताबसिह डामोर, आशीष सेह्लोत, नारसिह पारगी, मनीष वसुनिया, दीपक वसुनिया, शंकर पारगी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।



