मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा
झाबुआ…भारतीय जनता पार्टी द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक हर घर तिरंगा लगे व स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया जा रहा हैं हर घर तिरंगा लगा ने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर जिले के प्रत्येक मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकालेगी जिसके लिए बुधवार को मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी सजंय भाबर व नवागत मण्डल अध्यक्ष रूपसिंह भुरिया की उपस्थिति में मेघनगर मण्डल के कार्यकर्ताओं की बैठक भगवान विश्वकर्मा मंदिर पर आयोजित की गई जिसमें मंडल पदाधिकारी समेत शक्ति केन्द्र के बूथ के कार्यकर्ताओं व मोर्चे के पदाधिकारियों समेत सरपंचों के साथ बैठक की तथा आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया सजंय भाबर ने कहा कि मेघनगर मंडल में तिरंगा यात्रा भव्य हों तथा अधिकाधिक रूप से इनमें जन भागीदारी रहे इसका भी हमें पूरा ध्यान रखना है पिछड़ावर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश मेहता ने कहा कि हर शक्ति केन्द्र बूथ के कार्यकर्ता ये ध्यान दे कि उसके शक्ति केन्द्र में आने वाले प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथ क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक घर पर तिरंगा लगे तथा घर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा बाइक यात्रा शत प्रतिशत सफल होयात्रा मुख्य उदेश यह हैं कि हमारे स्वतंत्रता सेनानीयों का बलीदान याद रख भारत का स्वाभिमान बढ़ाना है यात्रा के माध्यम से हम को हर घर पहुंचकर यात्रा को सफल बनाया है बैठकों में नवागत मण्डल अध्यक्ष रूपसिंह भुरिया का सभी कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहना कर स्वागत कर बधाईयां दी बैठक में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष नरवर हांडा,राजेश अहिर,नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार,नटवर बामनिया, सागरमल जैन,संजय श्रीवास,पार्षद लाखन देवाणा,शान्ति सोलंकी, दीपमाला बामनिया,बब्लू भुरिया,अन्नू बामनिया, प्रताप बारिया,अशोक बसेर,दशरथ सिंह कट्ठा, शाहरुख खान,बसु डामोर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे तो वही कार्यक्रम की सुरुआत अतिथियों ने भारत माता,पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की बैठक का संचालन अशोक बसेर ने किया और आभार राजेश वागरेचा ने माना।




