मुख्य संपादक दशरथ सिंह कट्ठा झाबुआ
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाया जायगा
झाबुआ… बाहुल्य आदिवासी झाबुआ जिले में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पहले की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने को लेकर बैठ कर रूपरेखा तैयार की जा रही हैं विश्व आदिवासी दिवस को लेकर अदिवादी समाज के परिवार के लोगो मे काफी उत्साह हैं. तो वही सारंगी तहसील सहित माही क्षैत्र के अन्तर्गत आने वाले सभी गांवों के आदिवासी भाईयों एवं माताओं,बहनों के लिए इस वर्ष का विश्व आदिवासी दिवस समारोह हाई सेकंडरी स्कूल खेल मैदान सांरगी में मनाया जाना तय हुआ है। क्योंकि माही क्षैत्र सहित सारंगी तहसील के जनमानस के लिए पेटलावद की दूरी अधिक होने एवम् सड़क पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण सभी की सड़क सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सारंगी में मनाने का निर्णय सारंगी तहसील क्षैत्र की स्थानीय समिति ने लिया है। अत: 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को आदिवासी सांस्कृतिक पर्व के रूप में मानने जाने को लेकर सभी भाई-बंधुओ को सारंगी में होने वाले आयोजित समारोह में सादर आमंत्रित कर रहे है कार्यक्रम समापन रैली के माध्यम से टंट्या भील गाता पर माल्यार्पण कर किया जाएगा आयोजन समिति आदिवासी समाज के संचालन समिति सदस्य सचिन गामड़,कान्तिलाल गरवाल,दशरथ बारिया,आईटीसेल प्रभारी प्रदिप गरवाल,बंटी सिगाड़,अजय डामर,वित्त समिति के खुशाल भाभर, कान्तिलाल गरवाल,धर्मेन्द्र डामर,संन्दिप वसुनिया,ईश्वर लाल गरवाल,सचिन गामड़,ईश्वर डाबी, दशरथ गरवाल,शेखर कटारा,भेरुलाल बारिया सहित अन्य लोग उपस्थिति थे।



