मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा निकाली गई दूसरी कावड़ यात्रा
बम बम भोले के जयकारों के साथ निकली भव्य कावड़ यात्रा…यात्रा के स्वागत में नगर के नेता के साथ युवा नेता रमसु पारगी भी पहुँचे
थांदला…सावन के पवित्र माह चल रहा और सावन मास में कावड़ यात्रा का क्रम निरंतर जारी है। इस बार कावड़ यात्रा में महिलाएं भी पीछे नहीं है। नगर में महिलाओं की तीसरी कावड़ यात्रा राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा आज थांदला में निकाली गई। समिति की पदाधिकारी ने बताया कि समिति की यह लगातार दूसरी कावड़ यात्रा है। राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा हजारों की संख्या मे क्षेत्र की महिलाओ द्वारा रविवार को कावड़ यात्रा निकाली गई। शिव अभिषेक के उद्देश्य से निकाली में कावड़ यात्रा में जल भर कर चल रही महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। कावड़ यात्रा तेजाजी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण कर डीजे की धुन पर कावड़िया जय बम जय भोले के जय कारो के साथ चलते हुए बावड़ी मंदिर स्थित हनुमान मन्दिर पहुँची और वहाँ भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण कर आशीर्वाद लिया। कावड़ यात्रा का नगर में जगह जगह नगर वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया यात्रा में नगर के समस्त नेता एवं गणमान्य नागरिकसम्मिलित हुए। तो वही भाजपा नेता रमसु पारगी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कावड़ यात्रा का स्वागत करने थांदला पहुँचे रमसु पारगी द्वारा यात्रा का पुष्पों स्वागत किया भगवान भोलेनाथ नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कावड़ यात्रा का अनेको संघठनो द्वारा नगर के मुख्य चौराहे ओर भव्य पुष्प वर्षा कर स्वागत किया




