फूलो का तारो का सबका कहना है…सेंट आर्नोल्ड स्कूल में मनाया गया रक्षा बंधन का त्योहार अतिथियों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया आशीर्वाद
मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
झाबुआ…भारत देश त्योहार का देश है धर्मनिरपेक्ष भारत में पर्व उत्सव सांस्कृतिक परम्परा की पहचान है। झाबुआ जिले के मेघनगर के सेंट आर्नोल्ड स्कूल में निरंतर विद्यालय में सांस्कृतिक उत्सव विभिन्न पर्व त्योहार पर आयोजित करता है।इसी कड़ी में विद्यालय में राखी महोत्सव मनाया बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतिया देकर खूब तालियां बटोरी साथ ही विद्यालय की बालिकाओं द्वारा अतिथियो को रक्षा कवच राखी बांधकर आशीर्वाद लिया आयोजन में बतोर अतिथि तहसीलदार विरेंद्र कटारे भारतीय पत्रकार संघ सचिव व समाजसेवी सुनील डाबी राष्टीय कवि शिक्षाविज्ञ निसार पठान रंभापूरी पत्रकार व समाजसेवी भूपेंद्र बरमडलिया पीटीए अध्यक्ष जेम्स पांल थे। विद्यालय प्रबंधन के मैनेजर फादर डिमेलो प्रिंसिपल फादर ऐन्ड्रूस लोबू एवं उप प्राचार्य सिस्टर दीपा ने अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति में रक्षाबंधन जुड़ी पोराणिक सांस्कृतिक मनभावन नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। फूलों का तारों का सबका कहना है एक हज़ारो में मेरी बहना नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुर्व में सिलेक्टेड सिगीग कमपिटीशन में श्रेष्ठ रहे ब्लू ,येलो,रेड हाऊस के बच्चों को पुरस्कृत भी किया कवि निसारपठान ने बच्चों को संबंधित करते हुए रक्षाबंधन का इतिहास बताया कहा यमुना ने यम को दोपदी ने श्रीकृष्ण को राखी बांध रक्षा का वचन लिया था पठान ने बेटियां परियो का रूप होती है व बिना बेटी के अधूरा परिवार लगता हैं बेटी न हो सूना रश्राबधन का त्योहार लगता है। अपने प्रेरक उद्बोधन में तहसीलदार श्री कटारे ने कहां यह भाई बहन की रक्षा का संकल्प पर्व होता है। मुझे राखी बांधी अतः मैं यहां छात्राओं का बड़ा भाई हुआ हर पल आपके सहयोग के लिए खड़ा रहूंगा । संचालन करिश्मा कटारा ,प्रगति रक्षिता ,ने व आभार फादर ऐन्ड्रूस लोबू ने माना। सैकड़ों बच्चों व स्कूल स्टाफ की उपस्थिति में रक्षा बंधन उत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ ओर बहनों की रक्षा करने की भाइयो ने शपथ ली




