मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
झाबुआ…झाबुआ जिले के मेघनगर के गुजरपाड़ा रोड स्थित खाल में एक स्करार्पियो वाहन पानी मे बह गया जिसमे ग्राम डुंडका के रहने वाले युवक विकास ताहेड की मौत हो गई घटना की सूचना के बाद पुलिस और परिजन मोके पर पहुँचे ओर विकास के शव को निकालकर मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव को पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया वही इस मामले को लेकर परिजनों ने आरोप लगाते हुवे युवक की मौत को लेकर आरोप लगा रहे है परिजनों का कहना है कि विकास के साथ 5 लोग थे जो लिमडी गए थे जिसमें एक शम्भू डामोर मेघनगर दूसरा पीटर डामोर धन्ना नवापाड़ा में उतर गए थे विकास के साथ मे दिनेश धाकिया , कमलेश पंचाल साथ मे थे और यह ढाबे पर जाकर खाना खाने का कहकर निकले थे रात्रि में 3 बजकर 30 मिनिट पर फ़ोन आया कि विकास की गाड़ी गुजरपाड़ा रोड पर रपट में बह गई है हम लोग वहाँ पुलिस के साथ पहुँचे ओर बाद में विकास को ढूंढा तो वह गाड़ी में पीछे की साइड था और 2 लोग जो उसके साथ मे थे वह नही थे उन्होंने विकास को गाड़ी में पीछे डालकर गाड़ी को धक्का मारकर धकेल दिया है जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है अगर ऐसा होता तो वह भी विकास के साथ इन दोनों की भी मौत होती ओर ऐसा था तो उन्होंने क्यो नही विकास को बचाया ओर दोनों पर आरोप लगाए व पुलिस से मामला दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की

इनका कहना है
वही इस मामले को लेकर मेघनगर थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है फिलहाल शव का पीएम कर शव को परिजनों को सौप दिया गया है और जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी
आर सी भास्करे थाना प्रभारी मेघनगर



