“सम्मान महोत्सव २०२४”
मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
झाबुआ…पत्रकारिता के प्रति समर्पण का प्रतीक जज़्बात-ए-कलम” पुरस्कार 2013 में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री अशोक लुनिया जी द्वारा स्थापित किया गया था। जिसके सम्बन्ध में आयोजक वरिष्ठ पत्रकार विनायक अशोक लुनिया ने कलमकारों एवं कलमकारों एवं कलाकारों की अहलि सूची जारी करते हुए बताया की सम्मान के लिए नामांकन 21 जनवरी 2024 तक स्वीकार्य किये जायेंगे, श्री लुनिया ने बताया की यह प्रतिष्ठित पुरस्कार न केवल पत्रकारिता के गौरव को बनाए रखने का उद्देश्य रखता है, बल्कि यह अनुभवी पत्रकारों और नए प्रतिभाग्रस्त पत्रकारों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में भी कार्य करता है, वहीँ पत्रकारों के साथ ठाठ संचार का माध्यम मने जाने वाले कलाकारों को भी प्रत्साहित एवं उनके कार्य को सम्मान प्रदान करना हमारा लक्ष्य है। श्री लुनिया ने बताया की जज़्बात ए कलम के पिछले पाँच सीजनों में, 500 से अधिक पत्रकारों के सम्मान से अलंकृत किया जा चूका है,
पहली सूची…
कलम रत्न श्रीमान ऋत्विक जी मुखर्जी वरिष्ठ पत्रकार अर्थशास्त्र विशेष, कोलकाता,पश्चिम बंगाल राकेश जी जरीवाला वरिष्ठ पत्रकार,नई दिल्ली, भारत धनेन्द्र जी चौरसिया वरिष्ठ पत्रकार, जबलपुर मध्य प्रदेश सुश्री श्रद्धा संजय जैन (लेखिका एवं क्रिएटिविटी एक्सपर्ट) जबलपुर मध्य प्रदेश
कला रत्न सम्मान…
पद्मश्री पंडित स्वपन जी चौधरी (अंतराष्ट्रीय तबला वादक), कैलिफोनिया, यूएसए पद्मश्री डॉ सोमा घोष जी (गायक कलाकार ),वाराणसी, उत्तर प्रदेश,पंडित रमेश जी नारायण (म्यूजिक कंपोजर), तिरुवनन्तपुरम,केरला
श्री राज देशमुख (पखावज वादक) शिकागो, यूएसए
श्रीमती मॉम जी गांगुली (मोहिनी यट्टम डांसर) (मशहूर क्रिकेटर, सौरभ गांगुली जी की भाभी), कोलकाता, पश्चिम बंगाल
कलादृष्टि रत्न अमिताभ चौहान (फिल्म निर्देशक) इंदौर मध्य प्रदेश रंगकर्म रत्न हेमंत गौड़ (बॉलीवुड कलाकार) मुंबई, महाराष्ट्र



