मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
झाबुआ…झाबुआ जिले के मेघनगर ब्लॉक की आज भील सेना संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया पूर्व ब्लाक अध्यक्ष करण डामोर को भील सेना संगठन के जिला प्रभारी बनाए जाने के कारण पिछले दो महीने से मेघनगर भील सेना ब्लॉक अध्यक्ष का पद सहित कई पद खाली पड़े थे भील सेना संगठन व जिलाअध्यक्ष संजय डामोर की अनुशंसा पर मेघनगर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक डामोर को बनाया गया तो वहीं ब्लॉक प्रभारी कलसिंह डामोर को बनाया गया ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष बादल वसुनिया बने तो ब्लॉक उपाध्यक्ष के पद पर हउसिंग भूरिया को नियुक्त किया गया इस अवसर पर झाबुआ जिला प्रभारी करण डामोर, जिलाअध्यक्ष संजय डामोर,जिला कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश वसुनिया, सौरभ भूरिया, सुरेश वसुनिया, विजय डामोर, आशीष डामोर, मतियास डामोर, हुमा भूरिया,रामसिंह खराड़ी, कालिया खराड़ी आदि भील सेना संगठन के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे तो वही ब्लाक के नवीन गठित कार्यकारणी के पदाधिकारियों को भील सेना संगठन के कार्यकर्ताओं व अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं व दोस्त एवँ परिजनों ने बधाई दी



