मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
तीनो जिलों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता झाबुआ पहुंचेंगे
झाबुआ…रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान विशाल नामांकन रैली के रूप में 25 अप्रैल गुरुवार को अपना नामांकन फॉर्म जमा करेगी। नामांकन रैली से पूर्व बस स्टैंड झाबुआ पर एक विशाल आम सभा होगी। जिसे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता संबोधित करेंगे।लोकसभा संयोजक किशोर शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा उम्मीदवार श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान की नामांकन रैली से पूर्व होने वाली आमसभा में क्लस्टर प्रभारी व उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,कैबिनेट मंत्री सर्व कैलाश विजयवर्गीय,नागरसिंह चौहान,चेतन कश्यप,सुश्री निर्मला भूरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भुरिया,आलीराजपुर जिलाध्यक्ष मकु परवाल,रतलाम जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा नेता श्री फगनसिंह कुलस्ते,श्रीमती संगीता चारेल,विशाल रावत,भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री कलसिंह भाबर,सांसद जीएस डामोर,लोकसभा प्रभारी महेंद्र भटनागर,खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सुरेश आर्य मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया दोपहर पूर्व बस स्टैंड पर एकत्रीकरण पश्चात सभा आरंभ होगी। सभा पश्चात नामांकन रैली आरंभ होगी जो बस स्टैंड से आजाद चौक और नेहरू मार्ग होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगीभाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया ने बताया इस विशाल नामांकन रैली को लेकर संपूर्ण लोकसभा क्षैत्र से जुड़े तीनो जिलों में व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। प्रत्येक मंडल सहित शक्ति केंद्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। उक्त जानकारी भाजपा लोकसभा मीडिया प्रभारी अंबरीष भावसार ने दी।



