मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
झाबुआ….कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं (जिला स्वीप नोडल) जितेन्द्रसिंह चौहान के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत मेघनगर के सभाकक्ष में दिव्यांगजन एवं बुजुर्ग, मतदाताओं के लिए चुनाव चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दिव्यांग एंव बुजुर्ग मतदाताओं का स्वागत किया गया तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जागरूक किया गया तथा उपस्थित मतदाताओं को शपथ तहसीलदार मेघनगर विजेन्द्र कटारे द्वारा दिलवाई गई। इस अवसर पर मुख्यनगर परिषद अधिकारी राहुलसिह वर्मा,बी.आर.सी.महेश सौलंकी,खण्ड पंचायत अधिकारी महेन्द्र भाबर,एम.आर.सी.राजू कटारा,सी.डी.पी.ओ. श्रीमती प्रियंका गमार,बी.सी.एस.बी.एम.श्रीमती रजनी डामोर,ए. डी.ई.ओ.कुमारी युक्ता शर्मा,लेखापाल सज्जनसिह कंठालिया, हरिलाल झाड,जनअभियान परिषद डॉ.रीना मिश्रा,श्रीमती लीला डामोर,जिला स्वीप आईकॉन दिव्यांग कमलेश राठौर,मनोज वसुनिया,राजेन्द्र श्रीवास्तव सामाजिक कार्यकर्ता तथा दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



