मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
झाबुआ….भारतीय जनता पार्टी लगातार आम मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनिता नागरसिंह चोहान को विजय बनाने के लिए कृतसंकल्पित है इसी उद्देश्य को लेकर नगर मंडल झाबुआ द्वारा मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक के नेतृत्व में पिछले पांच दिनों से नगर के विभिन्न वार्डो में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जिला व प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा मतदाताओं के घर घर जाकर भाजपा को विजय बनाने आग्रह किया जा रहा है उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया की स्थानीय अंम्बे माता मंदिर से वार्ड नंबर एक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, जिला मंत्री संगीता पलासिया,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भुमिका सोनी,नगर पालिका अध्यक्ष कविता सिंगार, वार्ड पार्षद श्री मती रेखा शर्मा,दौलत भावसार,पंडित गणेश उपाध्याय, नगर पालिका उपाध्यक्ष लाखनसिंह सोलंकी,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बिट्टू सिंगार,विजय चोहान,जितेंद्र पटेल,ओपी राय,पार्षद नरेन्द्र राठोरीया, जितेंद्र पंचाल आदि के नेतृत्व में वार्ड नं एक में घर घर जाकर भाजपा प्रत्याशी अनिता नागरसिंह चोहान को विजय बनाने का अनुरोध किया इसी प्रकार सोमवार को वार्ड नं,4,5,6, में मनकामेश्वर मंदिर,छोटा तालाब,बावड़ी मस्जिद,अमन कालोनी,गवली मोहल्ला,जगमोहन दास मार्ग, रोहिदास मार्ग, सेंट्रल बैंक चोराहा,तेलिवाडा़, लक्ष्मीबाई मार्ग, राजवाड़ा कालोनी, नेहरू मार्ग,आजाद चोक,बाबेल चोराहा, थांदला गेट, रुनवाल बाजार एवं राधाकृष्ण मार्ग में संघन जनसंपर्क किया गया इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं, रजनीश गामड़,विमल दांणी,मितेश गादिया,संजय डाबी,ओम सोनी राजु थापा,बंटु भदौरिया,विजय वसुनिया,अरुण नायक शांति बेन वसुनिया शोभा कटारा,रतनी भगोरा,मती संतोष सोनी,रवि सुर्यवंशी,विक्रांत परमार,राजेश नागरु,स्वीट गोस्वामी,काईट मोगरा,विक्रम चोहान,अर्चना राठोर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी अनिता नागरसिंह चोहान को विजय बनाने का आह्वान किया इसी कड़ी में गुरुवार को वार्ड नंबर,7,8 में कालिका माता मंदिर से सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया इस जनसंपर्क अभियान के बारे में जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक ने बताया कि चुनाव प्रचार थमने तक सम्पूर्ण झाबुआ शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संघन जनसंपर्क अभियान निरंतर लगातार चलता रहेगा



