भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष का मेघनगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
अबकी बार 400 पार का नारा सार्थक हो जेसे मध्य प्रदेश भाजपा सरकार पर विश्वास जताया वेसा ही लोकसभा में भी जताए
मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा
झाबुआ….भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नानोलिया आज झाबुआ जिले के मेघनगर पहुँची. झाबुआ महिला मोर्चा लोकसभा प्रभारी आरती भानपुरिया व मेंघनगर मंडल अध्यक्ष दीपमाला बामनिया के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा का शानदार सम्मेलन आयोजित हुआ.मेघनगर महिला मोर्चा द्वारा श्रीमती माया नारोलिया का जनजाति परम्परा तीर कमान,झाबुआ की गुड़िया भेट कर स्वागत किया गया. महिला सम्मेलन की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई .स्वागत भाषण मोर्चा की जिला अध्यक्ष भूमिका सोनी द्वारा किया गया सम्मेलन में में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए इस बार 400 पर का नारा व मोदी की गारंटी के साथ विकास पर विश्वास की मोहर लगाने की बात कही इस दोरान महिला सम्मेलन में महिलाओ द्वारा स्थानीय जनजाति भाषा में गीत गाया जिसे सुनकर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नरौलिया ने भी उन महिलाओ के साथ बेठकर गीत गाती नजर आई ! उन्होंने नारीशक्ति को सम्बोधित करते हुवे कहा की बहन अनीता नागर सिंह चौहान को विजय बनाना है ऐसा पहला अवसर है लोकसभा रतलाम झाबुआ सीट पर भाजपा ने महिला को लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है और हमें घर घर जाकर लोगो को बताना है की हमे कमल के फुल का बटन दबाकर हमारी बहन अनीता नागर सिंह को विजय बनाना को जिताना है इस दौरान उन्होंने कहा कि 60 साल की कांग्रेस की सरकार और 10 साल मोदीजी की भाजपा सरकार का विकास आप खुद देख लीजिये आज महिलाओ के खाते में लाडली बहना की राशी आ रही है आप बहनों ने मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में जो विजय भाजपा को दिलवाई वह इतिहास दोहराना है और विकास को अपना मत देना है. उक्त महिला सम्मेलन का मंच संग्राम संचालन महिला मोर्चा की लोकसभा प्रभारी आरती भनपुरिया ने किया आभार मेघनगर मंडल अध्यक्ष दीपमाला बामनिया आने वाला

महिला मोर्चा जनसंपर्क भाजपामय हुआ मेघनगर गलियों का माहौल
गुरुवार को महिला मोर्चा सम्मेलन के बाद अनीता नागर सिंह चौहान के पक्ष में भाजपा महिला मोर्चा मेघनगर मंडल एवं नगर मंडल के संयुक्त तत्वाधान में विशाल महाजनसंपर्क निकाला गया झाबुआ चोराहे से एक रोड शो की शुरुआत हुई जिसमे महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने मतदाताओ से रूबरू हुई व् अनीता नागरसिंह चौहान को विजय बनाने की अपील की इस रोड शो का जगह जगह 20 से अधिक सामाजिक संगठनों ने भव्य स्वागत किया गया बाद में इस रोड का समापन राम दल अखाड़े के समीप हुआ जनसंपर्क अभियान के दौरान विशेष रूप से प्रदेश महामंत्री संगीता सोनी ,महिला मोर्चा लोक सभा प्रभारी आरती भानपुरिया, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष भूमिका सोनी नगर मंडल मोर्चा अध्यक्ष दीपमाला बामनिया, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार ,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत , पार्षद पूनम वसुनिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश मेहता मोहन प्रजापत भाविक बारोट कौशल सोनी,फारूक शेरानी नगर परिषद के समस्त पार्षद राधा बृजवासी, नेहा जेन, हिंद ग्रुप के समस्त सदस्य सहित महिला मोर्चा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।



