मुख्य संपादक दशरथ सिंह कटठा झाबुआ
आरोपी सरपंच पति पर सख्त कार्रवाई की मांग की
झाबुआ….मध्यप्रदेश के सागर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत में पदस्थ इंजीनियर के साथ सरपंच पति ने आंखों में मिर्ची झोंकने व मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले को लेकर प्रदेश के सरकारी महकमे के सारे इंजीनियर काफी आक्रोश दिखाई दे रहे है। तो वही झाबुआ जिले की सभी जनपद और जिले के अन्य विभागों में कार्यरत इंजीनियरो ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम ADM व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत CEO को ज्ञापन सौंपा हैं। जिसमें उन्होंने सागर में इंजीनियर के साथ हुई मारपीट का विरोध किया और इस प्रकार की घटनाओं को रोक लगाने की मांग की है। अभियंता संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया कि सागर जिले के एक अभियंता साथी के साथ सरपंच पति द्वारा उनकी आंखों में मिर्ची झोंक कर मारपीट की है। साथ ही उनको जान से मारने की धमकी भी दी गई हैं। इस घटना के विरोध में पूरे प्रदेश में हमारे संघ की तरफ से ज्ञापन दिया जा रहा है। इस तरह की घटनाएं प्रदेश में बढ़ती जा रही हैं ज्ञापन सौंपकर शासन से मांग की है कि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आरोपी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। उन्होंने महिला सरपंचो के प्रतिनिधियों को काम में दखल देने पर रोक लगाने की मांग की है घटना के विरोध में मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास अभियंता संघ जिला समिति झाबुआ के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थी थे



